दून SSP के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला में नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा बचाव को लेकर किया जागरूक – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून SSP के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला में नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा बचाव को लेकर किया जागरूक

देहरादून/चकराता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में आम जन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गए है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को चकराता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैण्ट स्कूल चकराता के बच्चों व अध्यापकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्कूली बच्चों के साथ रैली निकालते हुए बैनर/पोस्टरों के माध्यम से आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया, साथ ही सभंव परिवार मंच नाम की संस्था के वालिंटयर्स के साथ नुक्कड नाटक के माध्यम से स्कूली छात्र छात्राओं व आमजन को जागरुक कर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम से जुड़कर नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *