हेलसिंकी ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली गोल्ड मेडल की अभूतपूर्व सफलता की 70वी सालगिरह पर देहरादून जिला हाकी एसोसिएशन का गठन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हेलसिंकी ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली गोल्ड मेडल की अभूतपूर्व सफलता की 70वी सालगिरह पर देहरादून जिला हाकी एसोसिएशन का गठन

देहरादून

 

1952 में हेलसिंकी ओलिम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली गोल्ड मेडल की अभूतपूर्व सफलता की 70वी सालगिरह मनाते हुए रविवार को

 

देहरादून के हॉकी प्रेमियों, खिलाड़ियों व हॉकी प्रशिक्षकों की एक सभा हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई।

 

इस सभा को बुलाने का मुख्य उद्देश्य उस  स्वर्णिम युग को याद करते  उसे  पुनः स्थापित करना है। जैसा कि विदित है, कि पिछले कुछ वर्षों से देहरादून में हाकी का खेल लगभग मृतप्राय हो चुका है इस को पुनर्जीवित करने के लिए इस कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।

 

इसी  प्रयास के अंतर्गत  आज एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें  पूर्व जाने माने खिलाड़ी सरदार गुरचरण सिंह को अध्यक्ष बनाया गया तथा आदित्य प्रकाश वाह अमृतपाल सिंह पिंटू को उपाध्यक्ष बनाया गया।

 

साईं की पूर्व कोच एवं खेल अधिकारी इला शर्मा को जनरल सेक्रेटरी का पद दिया गया साथ ही मुकेश नारायण शर्मा  को कोषाध्यक्ष और डॉ अनिल जग्गी को मीडिया प्रमुख बनाया गया।

 

नई कार्यकारिणी में राम प्रसाद ,वासु थपलियाल को अपना सरंक्षक नियुक्त किया गया। मोहम्मद नकीर ,कक्कर , कुसुम धस्माना को  सह सचिव पद पर नियुक्त करा गया।।

 

एग्जीक्युटिव सदस्यों के रूप में हरविंदर  सिंह,खड़क  बहादुर, सार्की,सुरेश बैंडियाल, कामिनी धीमान,  दीपक रावत, बृजेश नेगी, सुंदरियाल, सुषमा जख्वाल, सरस्वती बिष्ट,राजीव जिंदल, तोमर एवम वीरेंद्र शर्मा को  नियुक्त किया गया।

 

बैठक में निर्णय लिया गया की देहरादून जिले मे  हॉकी को प्रोत्साहित करने हेतु ,  विभिन्न क्षेत्रों में हाकी का प्रशिक्षण  खिलाड़ियों  को निशुल्क दिया जाएगा इसके लिए उन स्कूलों से संपर्क करने कर जोड़ दिया जाएगा  जहां पर खेलने लायक फील्ड उपलब्ध  हो सके।

 

इस गठन को देहरादून जिला हाकी एसोसिएशन का नाम दिया गया इसी एसोसिएशन के अंतर्गत जिले में विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा हाकी प्रशिक्षण शिविर लगाये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *