पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए सीएम धामी से हेली एयर एम्बुलेंस की मांग को लिखा पत्र – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए सीएम धामी से हेली एयर एम्बुलेंस की मांग को लिखा पत्र

देहरादून

पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने घनसाली क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री से हेली एयर एम्बुलेंस की मांग की है।

आर्य ने सीएम को प्रेषित पत्र में कहा, क्षेत्र में हाल ही में एक महिला की स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मृत्यु हो गई है। यदि समय रहते उसे इलाज मिल जाता तो उसका जीवन बचाया जा सकता था।

पूर्व विधायक ने घनसाली क्षेत्र में जल्द से जल्द हेली एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। क्योंकि मानसून के समय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *