देहरादून
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव रहे विजयपाल सजवाण ने देहरादून में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से उनके यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद उत्तरकाशी से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान जनपद के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में भी विचार साझा किए गए।