पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने धनारी क्षेत्र के गांवों का किया भ्रमण, जनसम्पर्क कर सुनीं जनसमस्याएँ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने धनारी क्षेत्र के गांवों का किया भ्रमण, जनसम्पर्क कर सुनीं जनसमस्याएँ

देहरादून/उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने धनारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का व्यापक भ्रमण एवं जनसम्पर्क कर स्थानीय ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सिंगुणी, ढूंगी, पुजारगांव, मुसड़गांव, भटवाड़ी, पंचाणगांव, ढुंगालगांव सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

भ्रमण के दौरान पूर्व विधायक ने विभिन्न गांवों में आयोजित विवाह समारोहों एवं हाल ही में संपन्न मांगलिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर परिवारजनों को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं, समस्याओं और जरूरतों को समझना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व होता है।

इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं विकास से संबंधित विषयों को पूर्व विधायक के समक्ष रखा, जिनके समाधान हेतु उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और वे सदैव जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा धनारी मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त भट्ट, वरिष्ठ नेता दिनेश चौहान, ग्राम प्रधान चकोन अनिल राणा, प्रधान भाटगांव ललित भट्ट, नाल्ड नाल्डकठूड़ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र राणा, पूर्व प्रधान दशरथ पंवार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रेमसागर नौटियाल, सोहनपाल राणा, गणेशलाल सहित विभिन्न गावों की लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *