यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहुंचे अपनी ससुराल,दशहरा पर्व पर देवप्रयाग संगम में परिवार सहित लगाई आस्था की डुबकी

देहरादून/देवप्रयाग

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दोनों उत्तराखंड दौरे पर है।अखिलेश यादव 23 अक्टूबर को परिवार समेत उत्तराखंड पहुंचे थे।आज दशहरे पर्व पर अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल और बच्चों के साथ देवप्रयाग पहुंचकर उन्होंने संगम पर स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

अखिलेश यादव देवप्रयाग की प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि वह शीतकाल में दोबारा देवप्रयाग जरूर आएंगे और गंगा स्नान भी करेंगे। उन्होने कहा कि ससुराल होने से उनका उत्तराखंड में से खास नाता भी है। लेकिन इसके अलावा भी यहां की वादियों की सुंदरता भी उनको हमेशा से भाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *