गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का लम्बी बीमारी के बाद निधन, उत्तरकाशी ओर भाजपा में शोक की लहर

देहरादून

कैंसर से जूझ रहे गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत का वीरवार को देहरादून के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। उनके निधन से उत्त्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी है।

गोपाल रावत लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका पूर्व में इसके लिए मुंबई में इलाज हुआ था। हालांकि कुछ ही दिनों पूर्व चिकित्सकों के कहने पर उन्हें देहरादून शिफ्ट कर दिया गया था।

आज चार बजकर 15 मिनट पर गोविंद अस्पताल में उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गोपाल रावत गंगोत्री क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक थे। उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष किया जाता रहा।
हालांकि ये मिथक भी रहा है कि जिस पार्टी का विधायक गंगोत्री से जीतता है उसी की सरकार बनती है।इस बार गोपाल ने भी ये सीट जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.