गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने नेपाल में आई आपदा हेतु सहायता को क्यूआर कोड किया जारी,धन एकत्रित कर भेजेंगे रोजमर्रा के जरूरत का सामान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने नेपाल में आई आपदा हेतु सहायता को क्यूआर कोड किया जारी,धन एकत्रित कर भेजेंगे रोजमर्रा के जरूरत का सामान

देहरादून
गोरखा महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी द्वारा नेपाल में आई भीषण आपदा के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए क्यूआर कोड के जरिए आमजन, कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियो सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धन संचय कर दैनिक व्यवहार में काम आने वाली सामग्री को एकत्रित करके पड़ोसी देश नेपाल भेजने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया है।
कमेटी की वर्तमान अध्यक्ष माया पंवार संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह , सचिव ज्योति कोटिया प्रमिला खत्री, पुष्पा छेत्री सुनीता छेत्री, कविता छेत्री , मधु छेत्री , कविता माहुर विनीता छेत्री, मधु खनाल , पूजा सुब्बा चंद्र,बी के बराल ,एन बी खत्री, राजेंद्र गुरुग,मीनू क्षेत्री,संध्या थापा , संस्था उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी वंदना बिष्ट संरक्षक उपासना जी आदि ने अपनी संवेदनाएं प्रकट कर आर्थिक रूप से मदद करने का आह्वाहन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *