गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी का तीजोत्सव मेला सम्पन्न पारम्परिक वस्त्रो में दिखी महिलाएं

देहरादून

 

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने धूमधाम से मनाया तीजोत्सव,कोरोना काल के 2 वर्ष बाद पारम्परिक वस्त्रो में गोर्खाली महिलाए सपरिवार मेले का लुत्फ उठाती नज़र आईं।

हरितालिका तीज सम्पूर्ण विश्व एवं भारतवर्ष में निवास करने वाले हिंदु समाज में मनाया जाने वाला एक पवित्र धार्मिक पर्व है।अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली एवं पति की दीर्घायु , सौभाग्य कल्याण के साथ साथ परिवार में सुख-शांति हेतु हिंदु नारियों द्‍वारा मांगलिक अनुष्ठान के रूप में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है।

 

कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी प्रभा जगह ने बताया कि वैसे तो पूरे भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है परंतु सम्पूर्ण देश में निवास करने वाले गोर्खा समाज की महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, जन्म-जन्मांतर पति प्रेम हेतु पूर्ण निर्जला व्रत रखकर मनाती हैं। हरितालिका तीज गोर्खाली महिलाओं के लिए महान धार्मिक अनुष्ठानिक पर्व एवं अति लोकप्रिय उत्सव है।

 

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी इस उत्सव को मेले के रूप में विगत 16 वर्षों से भव्यरूपसे मनाती आ रही है।रविवार को भी गोर्खाली महिला तीज उत्सव कमेटी द्‍वारा महेंद्र ग्राउंड , गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2022 भव्य रूप मे आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ,गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष पदम सिंह थापा , तीज कमेटी की अध्‍यक्षा सुनीता क्षेत्री, सरंक्षक गोदावरी थापली, एवं सूर्य विक्रम शाही द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं पुरोहित द्‍वारा मंत्रोचार के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि ने तीज उत्सव मेला पर्व के शुभ अवसर पर सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अध्‍यक्षा सुनीता क्षेत्री ने मुख्य अतिथि , गणमान्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा वयोवृद्धों एवं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रतिभाओं का सम्मानित भी किया गया ।

 

वयोवृद्ध सम्मान पाने वालों में

1) श्रीमती शकुंतला थापा (78 वर्षीय)

2) श्रीमती स्नेहलता बल्लभ (95 वर्षीय)

3) श्रीमती सुमित्रादेवी बल्लभ( 93 वर्षीय)

4) श्रीमती रंभा देवी थापा(80 वर्षीय)

5)श्रीमती महिमा देवी अधिकारी

6) पंडित राधारमण अधिकारी

7) श्रीमती पदमा देवी (78 वर्षीय) के नाम।शामिल थे।

वहीं प्रतिभा सम्मान पाने वालों में..1) अभिषेक थापा (बाॕक्सिंग)

2) सृष्टि थापा ( बाॕक्सिंग)

3) अदिति चंद ठकुरी ( बाॕक्सिंग)

4) शार्दुल प्रधान ( शिक्षा ,99.

5)प्रीति मल्ल ( पर्वतारोहण )

6) प्रतीक्षा राई थापा ( ब्यूटी पेजेंट)

7) डाॕ०प्रेरणा बल्लभ (चिकित्सक)

8) एस०के०क्षेत्री(कोच)

9) ओशिन थापा ( वेट लिफ्टिंग)

10) दिनेश केनी ( कराटे)

11) जगत क्षेत्री (कराटे) थे।

 

सांस्‍कृतिक लोकगीत एवं लोक संगीत तीज पर्व की आत्मा हैं।इसी परम्परा के अंतर्गत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों से अपनी संस्कृति, परम्परा एवं भाषा को लोकनृत्यों के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया। इस उत्सव मेले में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के विभिन्‍न क्षेत्रों से आये हुए कलाकार मंच पर अपनी बेमिसाल लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखेरी। सुप्रसिद्ध गायिकाओं मनीषा आले, सोनाली राई और सुनीता क्षेत्री की सुमधुर लाईव प्रस्तुतियों पर मौजूद महिलाओं ने जम कर नृत्य किया।

इसभव्य उत्सव मेले के आयोजन में हमारे सहयोगी प्रायोजक

सूर्या फाउंडेशन ट्रस्ट,डी०पी०एम०हुंडई, सोशल बलूनी क्लासेज,डी०डी०काॕलेज, देव साड़ी हाऊस,पी०सी०ज्वैलर्स*

उमंग साड़ी हाउस,ओलोम्पस हाई

सागर जैन साडी़ हाउस थे।

 

चटक लाल रंग के परिधानों- गहनों से सजी मातृशक्‍तियों एवं उनके परिवार के सदस्यगणों से पूरा महेंद्र ग्राउंड लाल रंग की लाली से भर उठा है।

 

गाँवों से आई हुई तीज टोलियों ने अपनी पारम्‍परिक वेशभूषा -गहनों से सज सँवर कर मादल की तालपर अपनी लोकनृत्य कला की छटा बिखेरी | आये हुए अतिथिगण एवं दर्शकगणों ने स्वादिष्ट गोर्खाली व्यंजनों का लुत्फ उठाय।

 

अध्‍यक्षा सुनीता क्षेत्री, संरक्षक गोदावरी थापली,सूर्य विक्रम शाही , कमला थापा एवं समस्त तीज उत्सव मेला समिति ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत अभिनंदन किया।

 

संयोजिका उपासना थापा, सचिव पूजा सुब्बा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, कोषाध्यक्ष बुद्धिमान थापा, सांस्‍कृतिक सचिव मीनू आले एवं पुष्पा क्षेत्री, निर्मला थापा, प्रमिला खत्री, ज्योति कोटिया, मीनू बिष्ट, संध्या थापा, वंदना बिष्ट, सीमा शाही, कविता क्षेत्री , माया पँवार, सरोज गुरूंग, कविता शाही, गीता श्रेष्ठा ,विनिता खत्री , पूनम गुरूंग, विनीता क्षेत्री, शुभवंती उपाध्याय, लोकमाया राई, मधु खनाल, सविता क्षेत्री, संध्या थापा, मधु क्षेत्री,उषा राना, देविन शाही, विशाल थापा, टेकू मगर ,मधुसूदन शर्मा, राजन बस्नेत, संजय मल्ल की टीम के साथ ब्रिगेडियर सी०बी थापा कर्नल विक्रम थापा,कर्नल मोहित लामा , मीन बहादुर कार्की आई०ए०एस०अंजुला कार्की , आचार्य सुशांत राज,सुश्री विनय गुरूंग, अल्पना थापा, कै०के०बी थापा, राजन क्षेत्री , सुमिता थापा, गोर्खाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन उपासना थापा एवं प्रभा लामा ने किया।

 

*तीज क्वीन मेथा प्रधान*

*1रनर अप -मोनिका राना*

*2रनर अप- प्रतिमा शाही*

 

तीज प्रिंसेस- रिषिता थापा

1रनर अप – रेशमा पुन

2रनर अप -खुशी थापा

Leave a Reply

Your email address will not be published.