गवर्नर बेबीरानी मौर्य का अपने पद से इस्तीफा,जल्द मिलेगा उत्तराखण्ड को 8वां गवर्नर

देहरादून/दिल्ली

उत्तराखंड की सातवीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

पुष्ट जानकारी के अनुसार राज्यपाल के सचिव बीके संत ने भी इसकी पुष्टि की है। बेबीरानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं उनका कार्यकाल कुल 3 साल 12 दिन रहा।

नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। बुधवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में 2022 के चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं हैं। दूसरी तरफ उत्तराखण्ड में नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसको मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा जारी है।

हाल ही में बेबीरानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं।
उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा की निवासी हैं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा भी प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

अगर बेबिरानी मोर्य के सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन की बात की जाए तो वे वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर रही हैं,वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य किया,
वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं,वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्य किया।

वहीं मोर्य को वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न मिला,1997 में उत्तर प्रदेश रत्न और 1998 में नारी रत्न से सम्मानित किया गया था।

बताते चलें कि 9 नवम्बर 2000 से अब तक उत्तर प्रदेश से अलग प्रदेश बनने के उपरांत उत्तराखण्ड को 21 साल पूरे हो रहे हैं, इन 21 सालों में उत्तराखण्ड में 7 राज्यपाल रहे हैं जिनमे 2 महिलाएं भी रही हैं, अब इनके बाद बनने वाले राज्यपाल प्रदेश के 8 वें राज्यपाल होंगे।

उत्तराखंड में अब तक रहे सात राज्यपाल, जिनका कार्यकाल इस प्रकार रहा….
सुरजीत सिंह बरनाला- 9 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल- 8 जनवरी 2003 से 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी-29 अक्तूबर 2007 से 5 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा-6 अगस्त 2009 से 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी-15 मई 2012 से 8 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल-8 जनवरी 2015 से 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018 से 8 सितंबर 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published.