ऋषिकेश मीरानगर में गुलदार रिहायशी क्षेत्र मे घुसा, रेंजधिकारी को किया घायल

हराडून/ऋषिकेश

उत्तराखण्ड में योग नगरी के नाम से विख्यात ऋषिकेश के मीरा नगर के रिहायशी क्षेत्र में गुलदार के एक घर में घुसने की सूचना से इन भर हड़कंप मचा रहा।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसने क्षेत्र में‌ घुसे गुलदार की खोज प्रारंभ कर दिया कि गुलदार घर के किसी हिस्से में छुपा है, या निकल गया है। बीट अधिकारी राजेश बहुगुणा ने बताया कि गुलदार के रिहायशी क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली थी हालांकि अभी वह किसी घर में घुसा है या वहां से भाग गया है इसकी जानकारी की जा रही है,वन विभाग की टीम लगातार सर्च करती रही।

इस सूचना के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मीरा नगर गली नंबर 14 स्थित नंद किशोर त्यागी के घर में गुलदार घुसा।सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची रेंज अधिकारी ऋषिकेश ललित मोहन सिंह नेगी मकान के भीतर घुसे ठीक तभी गुलदार ने झपट्टा मारकर रेंज अधिकारी को घायल कर दिया। रेंज अधिकारी के चेहरे और हाथ में गुलदार ने हमला किया। यहां से गुलदार बाहर निकल कर बगीचे के पेड़ों के बीच छिप गया। हमले में घायल रेंज अधिकारी को एम्स ऋषिकेश में उपचार के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *