देहरादून
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की आम बैठक में हुए चुनाव में गुरबख्श सिंह राजन को प्रधान एवं गुलज़ार सिंह को सर्वसम्मति से जनरल सेक्रेटरी चुना गया l
गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा देहरादून की आम सभा की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसमति से प्रबंध समिति का गठन किया गया।
गुरबख्श सिंह राजन को प्रधान एवं गुलज़ार सिंह को सर्वसम्मति से जनरल सेक्रेटरी चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में आडिटर के पद पर राजबीर सिंह आनन्द, वरिष्ठ उपाध्यक्ष , जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष ,चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी, गुलज़ार सिंह, सेक्रेटरी अमरजीत सिंह, ट्रेजरार, जे एस बाली, भंडारी, मनजीत सिंह, यात्री निवास प्रबंधक, सतनाम सिंह, आडिटर राजबीर सिंह आनन्द निर्विरोध चुने गए l
सेवा सिंह मठारू ने आये हुए सदस्यों का स्वागत किया एवं उन्होंने सेक्रेटरी रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई, जिसे सदन ने पास किया।चुने गए पदाधिकारियों सरोपे दे कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें गुरु महाराज की हजूरी में कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर देविंदर सिंह मान, गुरदीप सिंह टोनी, बलबीर सिंह साहनी, गुरविंदर पाल सिंह सेठी, बलजीत सिंह सोनी, अमरजीत सिंह नॉटी, देविंदर सिंह भसीन, जसविंदर सिंह गोगी, रजिन्दर सिंह राजा, ईश्वर सिंह, एच. एस बेदी, जगमीत सिंह प्रिंस आदि उपस्थित थे।