उत्तरकाशी के बीरपुर और बगोरी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी IEC अभियान “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” में 18 से 25 मई तक स्वास्थ्य शिविर..डीएम आर्य – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तरकाशी के बीरपुर और बगोरी में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी IEC अभियान “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” में 18 से 25 मई तक स्वास्थ्य शिविर..डीएम आर्य

देहरादून/उत्तरकाशी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में जनपद में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी IEC अभियान “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” में वीरपुर एवं बगोरी को सम्मिलित किया गया है। जनजाति बाहुल्य इन ग्राम पंचायतों में सामाजिक, आर्थिक एवं ढांचागत विकास हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से इन ग्रामों को आच्छादित किया जा रहा है। जिनमें प्रमुखतः इन ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 100 प्रतिशत सेचुरेट कर लिया गया है, साथ ही इन ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।

वीरपुर एवं बगोरी गांव को आंतरिक सड़को के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया है। इन ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं की सुविधाएं भी दी जा रही है। सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को पेंशन आदि का लाभ भी दिया जा रहा है। बगोरी गांव में पर्यटन विभाग की ओर से रोजगार सृजन हेतु होम स्टे का निर्माण करवाया जा रहा है।

भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद उत्तरकाशी के बगोरी एवं वीरपुर गांव में धरती आबा अभियान के अंतर्गत 18 मई से 25 मई तक स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनकल्याण से संबंधित सभी विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों को मौके पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि एवं पेंशन आदि सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *