लगातार सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते सौंग नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी का नवनिर्मित पुल क्षतिग्रस्त हो,यातायात रुका

देहरादून

सोमवार देर रात से हो रही भारी बारिश के बीच सौंग नदी में आए तेज बहाव से प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित नया पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

एहतियातन पुल पर यातायात रोकते हुए वाहनों को झाझरा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। पुल क्षतिग्रस्त होने से देहरादून-विकासनगर मार्ग पर आवागमन फिर से प्रभावित हो गया है, वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

 

पुल के क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *