दून का बढ़ता टेंपरेचर आखिर कहां तक जाएगा,122 साल में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड बना चुकी है प्रदेश की राजधानी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून का बढ़ता टेंपरेचर आखिर कहां तक जाएगा,122 साल में सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड बना चुकी है प्रदेश की राजधानी

देहरादून

उत्तराखण्ड मे लगातार तापमान बढ़ता ही जा रहा ही मौसम से लोगो ने उम्मीद लगानी कम कर दी है,क्यूंकि खून से भी मौसम राहत देता नजर नहीं आ रहा है। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के चलते दिन के वक्त सड़को पर लोगो ने निकलना कम कर दिया है. लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। बीते मंगलवार को भी राजधानी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पंहुच गया है। देहरादून में बीते चार दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और लगातार बढ़ रहा है। मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हालांकि मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है।

वर्ष 2022 में जून में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। जबकि, आल टाइम रिकॉर्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि, अभी देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान के रिकॉर्ड के भी टूटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मजबूरन राजधानी की डीएम सोनिका को भी लोगो से 12 बजे से 3 के बीच घर से बाहर न निकलने का अनुरोध करना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

तापमान के बारे में अकेले देहरादून की बात कि जाए तो पिछले एक हफ्ते की स्थिति कुछ यूं है…

7 जून 39.8 डिग्री सेल्सियस

8 जून 40.0 डिग्री सेल्सियस

9 जून 41.2 डिग्री सेल्सियस

10 जून 41.3 डिग्री सेल्सियस

11 जून 41.8 डिग्री सेल्सियस

12 जून 41.6 डिग्री सेल्सियस

13 जून 42.4 डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *