देहरादून
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखण्ड महिला प्रदेश कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। पत्रकारवार्ता में महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की पहलवान बहने न्याय के लिए विगत 4 महीनों से जंतर मंतर पर बीजेपी सांसद ब्रजभूषण द्वारा महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है।
ज्योति रौतेला ने केंद्र सरकार से ब्रिज भूषण शरण सिंह की जांच कर गिरफ्तारी की मांग की और सरकार को यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सरकार इस विषय में ठोस कार्रवाई नहीं करती तो उत्तराखंड महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेगी।
पत्रकारवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, परवादून अध्यक्ष पूनम सिंह उपस्थित रहे।