उत्तरकाशी में परंपरा और उत्साह के साथ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा ईगास लोक पर्व…प्रशांत आर्य

देहरादून/उत्तरकाशी

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार 1 नवंबर 2025 को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में सायं 6 से 7 बजे तक पारंपरिक पर्व ईगास बग्वाल को वृहद स्तर पर हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका उद्देश्य स्थानीय परंपराओं का संरक्षण, लोक संस्कृति का प्रसार करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जय भरत सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है तथा विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। पर्व के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ना और स्थानीय लोक कला को मंच प्रदान करना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वित रूप से सहयोग कर पारंपरिक ढंग से इगास पर्व मनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *