देहरादून/ हल्द्वानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के दृष्टिगत STF की सभी यूनिटों को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में STF कुमाऊं यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा थाना काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को कुल 01 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे जनपद चम्पावत क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे तथा उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में बेचते थे। STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF* ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में पर्वतीय जनपदों से अवैध चरस की तस्करी के संबंध में STF को काफी समय से इनपुट प्राप्त हो रहे थे। इस संबंध में STF कुमाऊं यूनिट को प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में टीम द्वारा थाना काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 02 अभियुक्तों को व्यवसायिक मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना काठगोदाम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1. मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी ग्राम बामन चापड़, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत।
2. संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी ग्राम अनरपा, तहसील एवं थाना पाटी, जनपद चम्पावत।
*बरामदगी*
– 01 किलो 150 ग्राम चरस
– स्कूटी संख्या UK04 TB 8402
*STF कुमाऊं यूनिट टीम*
1. निरीक्षक एम.पी. सिंह
2. SI अशोक कांडपाल
3. SI चंदन सिंह बिष्ट
4. SI प्रकाश चंद्र भगत
5. मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह
6. मुख्य आरक्षी मोहित वर्मा
7. मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार
*थाना काठगोदाम पुलिस टीम*
1. SI धर्मेंद्र कुमार
2. मुख्य आरक्षी प्रताप गढ़िया।
