उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसे में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत,चालक समेत चार घायल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसे में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, दो की मौत,चालक समेत चार घायल

देहरादून/नैनीताल

सोमवार की दोपहर भीमताल (नैनीताल) के धारी विकासखंड में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग पर हल्द्वानी की ओर जा रही एक मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस भीषण दुर्घटना में दुदुली निवासी 40 वर्षीय लता देवी पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और अम्दौं निवासी 52 वर्षीय हरीश चंद्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

इस सड़क हादसे में मेक्स चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17), सुभाष बेलवाल (13) और दिनेश चंद्र शर्मा (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *