राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में ब्रास बैंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान और बालिका वर्ग में भी गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज ने किया प्राप्त – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में ब्रास बैंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान और बालिका वर्ग में भी गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज ने किया प्राप्त

देहरादून/हरिद्वार

सोमवार को राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री विद्यापीठ खेल मैदान में आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए 6 प्रतिभागी टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के के गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी और राज्य स्तर से उपस्थित उपराज्य परियोजना निदेशक अजीत भंडारी, पल्लवी नैन,प्रद्युमन रावत और प्रधानाचार्य विद्यापीठ शांतिकुंज हरिद्वार सिन्हा द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में मुख्य अतिथि गुप्ता द्वारा प्रतिभागी टीमों को कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु बधाई दी गई और बताया गया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चो में एकता और टीम के रूप में काम करने की भावना जागृत होती है ।

कार्यक्रम में शामिल सभी टीमों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया, ब्रास बैंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज जबकि बालिका वर्ग में भी गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज द्वारा प्राप्त किया गया,वही पाइप बैंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान द मार्शल स्कूल श्रीनगर पौड़ी द्वारा प्राप्त किया गया,जबकि बालिका वर्ग में किसी भी टीम द्वारा प्रतिभाग नही किया गया,कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाण पत्र और पुरुस्कार दिए गए ।कार्यक्रम के समापन में उप राज्य परियोजना निदेशक भंडारी द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों को शानदार प्रदर्शन हेतु बधाई दी और जोनल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अग्रिम बधाई के साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार को कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु धन्यवाद कहा।कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक सुधीर उनियाल द्वारा किया गया,

कार्यक्रम के आयोजन पर राज्य परियोजना निदेशक झरना कमठान द्वारा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी । अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती द्वारा बैंड प्रतियोगिता को क्षेत्रों के लिए एक उपयोगी विधा बताया, उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में बैंड प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *