यूपी योगी सरकार में मंत्री द्वारा त्यागी समाज सहित कई अन्य जातियों की महिलाओं पर अभद्र भाषा को लेकर कांग्रेस उतरी विरोध में

देहरादून

उत्तराखंड में भी यूपी की योगी सरकार में केबिनेट मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर उबाल है। यहां भी कई स्थानों पर भाजपा मंत्री के खिलाफ पुतले जलाए जा रहे हैं।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा त्यागी, सैनी एवम कश्यप समाज की लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की है।

इसको लेकर यूपी के केबिनेट मंत्री के खिलाफ प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के नेतृत्व में मंत्री का पुतला जलाया गया ।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे। स्वतंत्र सिंह देव के पुतला दहन के मौके पर आयोजक टीटू त्यागी ने कहा कि मंत्री जैसे पद पर रहने के बाद भी शायद स्वतंत्र सिंह पद की गरिमा और खुद के आगे किसी को कुछ नही समझते हैं। उन्होंने अपने बयान मे त्यागी समाज सहित कश्यप और सैनी समाज की लड़कियों को लेकर भी काफी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है जो की अक्षम्य है। कांग्रेस उनके बयान की तीव्र भर्तसना करती है। उनके खिलाफ कार्यवाही की ही जानी चाहिए।

मंत्री स्वतंत्र को और उनकी ओर से भाजपा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ऐसे लोगो लोगो की जितनी निंदा की जाए कम है।

इस मौके पर कांग्रेस केबारे महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ आर एस त्यागी, देवेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी,अवधेश पंत,प्रदेश सचिव शांति रावत,

रिपुदमन,महानगर देहरादून

सत्या पोखरियाल, अनिल उनियाल लड्डू उज्जैनवाल, साद सिद्दकी सद्दाम नीरज त्यागी,सचिव त्यागी सभा देहरादून अर्जुन त्यागी, धीरेंद्र त्यागी आदि लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *