यूपी उत्तराखण्ड में डेढ़ दर्जन मामलों का आरोपी और 25000 का ईनामी हिस्ट्रीशीटर फरार दीपक चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा गिरफ्तार किए गए इनामी अपराधी के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी अभियुक्त दीपक सैनी के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर, लक्सर, गंगनहर व उत्तर प्रदेश के थाना नागल में कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त दीपक सैनी के विरूद्ध करीब 18 अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त थाना भगवानपुर से शातिर हिस्ट्रीशीटर भी है। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 11-03-2024 को दूसरे पक्ष पर अन्धाधुन फायर किये गये थे जिसमें गौतम नाम का युवक घायल हो गया था जिस सम्बन्ध में थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार में अभियुक्तगणों के विरूद्ध मु0अ0सं0-175/2024 धारा 307/147/148/149/504/506 भादवि पंजीकृत हुआ था। अभियोग में वांछित हिस्टीशीटर अभिo दीपक सैनी अपनी गिरफतारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था और अभियुक्त के ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा 25000/- रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का अपराधी है और अपने फोन का उपयोग भी नही कर रहा था। एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा मैन्युअल सूचनाओं के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहे थे। जिसके फलस्वरुप उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम द्वारा वांछित ईनामी अभियुक्त को देर रात देहरादून के विदौली थाना प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी दीपक सैनी (25) पुत्र सौराज सिंह निवासी ग्राम प्रेमराजपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का आपराधिक इतिहास…

1. मु अ सं 530/19 धारा 323 504 506 थाना भगवानपुर

2. मु अ सं 252/19 धारा 147, 148 ,149 ,307 324 ,504, 506 आईपीसी थाना लक्सर

3. मु अ सं 353/20 धारा 147, 148, 149, 504 ,307 ,323 ,506 ,188 आईपीसी

4. मु अ सं 457/20 धारा 307 ,342, 506, 34 आईपीसी थाना भगवानपुर

5. मु अ सं 458/20 धारा 365 आईपीसी थाना भगवानपुर

6. मु अ सं483/20 धारा 336, 506 506 आईपीसी भगवानपुर

7. मु अ सं 400/491 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना भगवानपुर

8. मु अ सं 290/17 323 325 452 504 305 आईपीसी थाना भगवानपुर

9. मु अ सं 129/17धारा 3 गुंडा एक्ट थाना भगवानपुर

10. मु अ सं 35/20 धारा 147 148 149 324 504 506 आईपीसी थाना भगवानपुर

11. मु अ सं 44/20 3 गुंडा अधिनियम थाना भगवानपुर

12. मु अ स 63 /21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भगवानपुर

13. मु अ स 659/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भगवानपुर

14. मु अ स 454/22 धारा 147 148 149 366 323 506 आईपीसी थाना थाना गंगनहर

15. 661 पटेल 22 धारा 25 बटे तीन आर्म्स एक्ट धारा थाना गंगानगर

16. मु अ स 277/18 धारा 506 आईपीसी

17. मु अ स 374/18 धारा 3 गुंडा act थाना भगवानपुर

18. मु अ स 200/2023 धारा 307,147,148,149,120 बी आईपीसी थाना नागल सहारनपुर up

एस0टी0एफ0 टीम…

1. निरीक्षक अबुल कलाम

2.उ0नि0 यादविन्दर सिंह बाजवा

3.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह रौतेला

4.उ0नि0 विद्यादत्त जोशी

5.स0उ0नि0 संजय महरोत्रा

6.हे0काॅ0 संजय कुमार

7.हे0काॅ0 महेन्द्र सिंह नेगी

8.हे0काॅ0 बृजेन्द्र सिंह चैहान

9.काॅ0 मोहन सिंह असवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published.