उत्तराखंड में IMD ने किया आगामी 24 घंटों के लिए दून समेत राज्य के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी का एलर्ट जारी

देहरादून

उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है इसके साथ ही आगामी 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

बताते चलें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज से अत्यंत तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

राज्य शासन ने संबंधित जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। सभी आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और गदेरों के किनारे जाने से बचें। यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *