इंडिया एलायंस का दावा उत्तराखंड की पांचों सीटों के जीतने का बना माहौल,भविष्य में होंगे कई खुलासे… करण माहरा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

इंडिया एलायंस का दावा उत्तराखंड की पांचों सीटों के जीतने का बना माहौल,भविष्य में होंगे कई खुलासे… करण माहरा

देहरादून

INDIA एलायंस यानी संयुक्त विपक्ष का गठबंधन इस लोकसभा चुनाव को पूरी मजबूती और एकता के साथ लड़ने का संकल्प दोहराते हुए दावा किया की बदलाव की बयार में प्रदेश की सभी पांच सीटों पर मतदाता ऐतिहासिक निर्णय देकर इंडिया एलाइंस को विजयी बनाने जा रहे हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

वार्ता में इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि जिनके कामों की जांच चल रही है,जिनके किसी कार्रवाई में फंसने की नौबत है या जो सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं, केवल वही लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। नीचे का कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का कहीं भी नहीं जा रहा है। कार्यकर्ता अपने सिद्धांतों पर टिका हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा अवश्य करेंगे कि दलबदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं? उन्होंने यह भी खुलासा करने की बात कही कि बहुत जल्द सामने आ जायेगा कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के किस नेता के साथ पार्टनरशिप थी।

उन्होंने कहा कि आज की प्रेस वार्ता के बाद साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इंडिया एलाइंस चट्टान की तरह मजबूत है और जनता का इस गठबंधन को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

इस दौरान वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस दलेर, इंडिया एलाइंस के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, विकास नेगी,गीताराम जायसवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *