उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडियन ट्री आइटीएफ जूनियर्स (जे60) टेनिस टूर्नामेंट 2026 का आगाज, भारत समेत 8 से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडियन ट्री आइटीएफ जूनियर्स (जे60) टेनिस टूर्नामेंट 2026 का आगाज, भारत समेत 8 से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

देहरादून

शांति टेनिस एकेडेमी, देहरादून में इंडियन ट्री आइटीएफ जूनियर्स (जे60)टेनिस टूर्नामेंट 2026 का आगाज रविवार को हो गया जिसको उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें आठ से अधिक देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

दून स्थित डालनवाला की शांति टेनिस अकैडमी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देता है।

रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयोजित हुए 38th नेशनल गेम्स ने साबित किया है कि राज्य बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 के ओलंपिक गेम्स की मेजबानी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड भी खेल अवसंरचना को मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखारकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, संरक्षक प्रदीप कुमार वालिया, महासचिव सुमित गोयल व अंतरराष्ट्रीय अंपायर कैलाश जोशी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

शान्ति टेनिस एकेडेमी,डालनवाला,देहरादून।

डायरेक्टर- पी0 के0 वालिया।

इंडियन ट्री जूनियर्स आइटीएफ (जे60)टूर्नामेंट 2026:

आज (दिनांक15-03-2026) प्रतियोगिता के प्रथम दिन शांति टेनिस एकेडेमी मे प्रत: 9 बजे से निम्नानुसार क्वालीफाईंग राउंड के मैच खेले गए।

बालक: कोर्ट न0-01पर महजीत प्रधान ने शशांक साइ प्रसाद क्रान्ति को 6-3,3-0से पराजित किया।सुमुख मारया ने विराज चौधरी को 6-3,2-6,10-6 से पराजित किया।

कोर्ट न0-02 पर अर्श कथूरिया ने अयान दहिया को (दोनों भारत) 6-2,6-2 से,आरव गलवा ने हर्ष मारवाहा को 6-2,6-2 से पराजित किया।

बालिका: कोर्ट न0-01पर समारया कोहली ने माहरा भाटिया को 6-1,6-0 से,तमन्ना नायर ने यूएसए की अदि खानपूरी को6-4,6-2,से पराजित किया।

कोर्ट न0-02 पर नोराह चौधरी(कनाडा) ने अंशु मैटहम(यूएसए) को 2-6,7-6,10-6 से,सात्वि पराग मरदानिया ने रितु मंदार ज्ञान(दोनो भारत) को 6-4,6-1से पराजित किया।

इसी क्रम में बताया गया कि सोमवार प्रात: 8 बजे से चारों कोर्टस में मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 131 बालक,बालिका क्वालीफाईंग राउंड में प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें से प्रत्येक वर्ग, बालक व बालिका से कुल 32-32 खिलाड़ी मुख्य ड्रा में भाग्य आजमाएंगे करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *