देहरादून
भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के उपक्रम IOL के अंतर्गत ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री रायपुर देहरादून में वर्ष कमेटी इलेक्शन 2024-26 हेतु चुनाव का बिगुल बज चुका है।
निर्माणी मैं चुनावो की घोषणा निर्माणी प्रशासन द्वारा 6 अगस्त को की गई थी जिसके अनुसार 8 अगस्त को निर्माणी मैं चुनाव कराने होंगे।
इस चुनाव में मजदूर अपनी आवाज को प्रशासन के सम्मुख प्रबलता से रखने हेतु, अपने नेताओं का चुनाव करने के लिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे।
हालांकि बताया जा रहा है कि मजदूरों का झुकाव इस बार कर्मचारी यूनियन INTUC के पक्ष में दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2022- 24 में तीन संगठनों को मिलाकर बनाए गए संयुक्त मोर्चे को वर्ष कमेटी इलेक्शन मैं भारी बहुमत से जिता कर भेजा था। परंतु ऐसा करके उन्हें सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगी वो एक गूंगी बहरी वर्ष कमेटी को कर्मचारियों ने 2 वर्ष तक ढोया। जो कि निर्माणी वा मजदूरों के ज्वलंत विषयों पर सिर्फ बाते ही बाते करते रह गए। ऊपर से प्रशासन द्वारा मनमानीपूर्वक व्यवहार ही मजदूरों के साथ किया जाता रहा
परंतु पूर्व में वह देख चुके है कि कर्मचारी यूनियन INTUC के प्रतिनिधि किस प्रकार दबंगता वा उत्तम नीतियों एवम कुशल कार्यशैली से किस प्रकार निर्माणी के बड़े बड़े मजदूर हितों के मुद्दों पर प्रशासन से वार्ता कर मजदूरों के पक्ष में हल करवाए गए है। अतः इस वर्ष कमेटी चुनावों मैं सभी मजदूर एकजुट होकर कर्मचारी यूनियन को ही वोट करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
कर्मचारी यूनियन INTUC भी अपने चुनावी अभियान मैं जोर शोर से ताल ठोक रही है। इंटक के महामंत्री नीरज त्यागी से टेलीफोनिक वार्ता में उन्होंने बताया की इस बार का वर्ष कमेटी इलेक्शन यूनियन अध्यक्ष मनोज पुंडीर की अध्यक्षता में लड़ा रही है एवम यूनियन के संरक्षक देव सिंह पंवार वा चुनाव समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,सचिव जितेन्द्र बहुगुणा के मार्गदर्शन वा संरक्षण में लड़ रही है।
इस चुनाव में सभी कर्मचारी वर्ग उनके साथ है व सभी 9 सीटें इस बार कर्मचारी यूनियन इंटक ही जीत रही है। यूनियन की ओर से इस वर्ष चुनाव में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जो इस प्रकार हैं…
1) नीरज त्यागी
2) अनिल बडोला
3) मनोज पुंडीर
4) सौरभ सोनी
5) नीतिश सैनी
6) नरेन्द्र सिंह
7) सचिन कुमार
8) चिराग चौहान
9) संजय सनोरिया
INTUC के नीरज त्यागी द्वारा सूचित किया गया की चुनावी रणनीति अनुसार किस प्रकार यूनियन को प्रशासन द्वार वा रायपुर द्वार पर की गई द्वार सभा में मजदूरो का अपार जनसमर्थन मिला वा बुधवार 7 अगस्त को भी तीज के अवसर पर यूनियन कार्यालय में महिला कर्मचारियों हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में सभी महिला कर्मचारियों ने भी सहभागिता कर अपना समर्थन कर्मचारी यूनियन को देने की घोषणा की।