श्री दुर्गा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जागरण संपन्न,भंडारे में बनी विशेष कढ़ी का लिया हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

श्री दुर्गा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जागरण संपन्न,भंडारे में बनी विशेष कढ़ी का लिया हजारों श्रद्धालुओं ने आनंद

देहरादून

मां भगवती का 33 वां दो दिवसीय विशाल भगवती जागरण रविवार को विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया।

शनिवार को आयोजित 33 वें विशाल भगवती जागरण में दिल्ली से आई कलाकारों की टीम ने जागरण को सफल और अविस्मरणीय बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अन्य ज्योत प्रचलित कर जागरण की शुरुआत की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्रम के आयोजक दुर्गा वाहिनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टीटू प्रवीण त्यागी के साथ पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित,मनीष नागपाल अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महारा,पूर्व विधायक राजकुमार,लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा , पार्षद रॉबिन त्यागी, अभिषेक तिवारी, पूर्व पार्षद प्रवेश, आनंद त्यागी, लालचंद शर्मा, देवेंद्र सिंह,सुनील जायसवाल, डॉ आर एस त्यागी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंद्र गोगी, भारत तिब्बत संघ मंच के प्रदेश सचिव, महेंद्र नेगी,सूरत सिंह नेगी, राजेंद्र राणा और समिति के कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में श्रद्धालु आदि मौजूद रहे।

शनिवार की रात को यादगार बनाने में योगी फिल्म एंटरटेनमेंट मीडिया के विक्की योगी निर्माता निर्देशक अभिनेता के साथ बॉलीवुड सिंगर सुनीता कपूर, तारिख किशोर सिंगर, हिमाचल से आई डांसर एक्टर ईशानी चौहान,सिंगर अजय शर्मा, भोला मुरादाबादी आदि ने समा बांध दिया। श्रद्धालुओं को झांकी सम्राट के कलाकारों ने श्रद्धालुओं को रात भर बांधे रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *