लाखो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आखिरकार रेलवे बोर्ड ने घटा ही दिया दैनिक यात्रियों का किराया,अब देने होंगे ₹30 की जगह ₹10 – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

लाखो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आखिरकार रेलवे बोर्ड ने घटा ही दिया दैनिक यात्रियों का किराया,अब देने होंगे ₹30 की जगह ₹10

देहरादून

यात्रियों की सुविधा पर लगातार काम कर रहे रेल मंत्रालय ने पिछले कुछ सालों में तेजी से बदलाव किए हैं। इससे यात्रियों को भी कई नई सुविधा दी गई हैं। अब रेलवे बोर्ड की तरफ से दैनिक यात्रियों को रेल के किराए में भी राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड ने अब किराया घटा दिया है।बोर्ड ने रेलगाड़ी के मिनिमम किराए को घटकर एक तिहाई कर दिया है। पिछले 3 सालों के दौरान मिनिमम किराए को ₹10 से बढ़कर ₹30 कर दिया गया था लेकिन अब इसे फिर से घटाकर ₹10 कर दिया है। न्‍यूनतम क‍िराया बढ़ने से यात्र‍ियों को एक स्‍टेशन से दूसरे स्‍टेशन तक जाने के ल‍िए भी 30 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा था।

किराए बढ़ाने के बाद कई बार यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सफर करना पड़ता था। रेलवे बोर्ड की तरफ से लिए गए इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली एनसीआर समेत देश के लाखों डेली पैसेंजरों को हो रहा है। रेलवे को हमेशा से ही ट्रांसपोर्ट का सबसे सस्ता साधन माना गया है इसी कारण रोजाना लाखों लोग अपनी दैनिक यात्रा के लिए ट्रेन में सफर करते हैं जिसमे स्टूडेंट्स और जॉब करने वाले लोग ज्यादा होते हैं।

साल 2020 में कोरोना महामारी के पहले ट्रेन का न्यूनतम किराया ₹10 था लेकिन करोना के बाद रेल गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया तो इस किराए को बढ़ाकर ₹30 कर दिया गया था। किराया बढ़ने से यात्रियों को पहले के मुकाबले तीन गुना अधिक राशि देनी पड़ रही थी।

यात्री संगठनों ने कई बार रेलवे बोर्ड से बढ़ाए गए किराए को कम करने के लिए गुहार लगाई।

लेकिन अब जाकर रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि यात्रियों को न्यूनतम किराया ₹10 ही देना होगा।

लोकल टिकट बुकिंग एप, सॉफ्टवेयर और यूटीएस ऐप में भी घटाए गए क‍िराये से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर दिया गया है। कोरोना के बाद रेलवे की तरफ से ज‍िन रेल गाड़‍ियों को चलाया जा रहा है, उन्‍हें मेल और एक्‍सप्रेस ट्रेन बताया गया। इस तरह की ट्रेनों का न्‍यूनतम क‍िराया 30 रुपये होता है।

इस समय लोकल गाड़‍ियों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है और इनका न्यूनतम किराया ₹10 कर दिया गया है। इस फैसले के लागू होने के बाद दिल्ली एनसीआर समेत देश के लाखों लोगों को फायदा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *