कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी लाल देसाई शुक्रवार को राजधानी में सेवादल की कार्यशाला में भाग लेंगे – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी लाल देसाई शुक्रवार को राजधानी में सेवादल की कार्यशाला में भाग लेंगे

देहरादून

 

कांग्रेस भवन (राजीव भवन)स्थित प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने प्रदेश प्रभारी डॉ अमरजीत सिंह की उपस्थिति में प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस के सेवादल के राष्ट्रीय प्रभारी लाल देसाई के आगमन कार्यक्रम से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि समस्त कार्यकर्ताओं को और पदाधिकारियों को सूचना प्रेषित की गयी है कि 9 अप्रैल 2021 को राष्ट्रीय प्रभारी लाल देसाई देहरादून पहुंच रहे हैं।

10:30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ध्वज वंदन कार्यक्रम में भाग लेंगे उसके बाद सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसका विषय कांग्रेस द्वारा पिछले कई चुनाव में पार्टी की कुछ सीटों पर लगातार हार के कारणों और उन्हें जीतने में कांग्रेस सेवा दल की क्या भूमिका हो सकती है इस बात पर चर्चा की जाएगी।

 

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, महानगर सेवादल अध्यक्ष राजकुमार यादव ,सावित्री थापा,कृष्णपाल, ललित थपलियाल, नरेश वैद्य, मनजीत,राकेश कंडियाल, मनमोहन शर्मा और अन्य सेवा दल के साथी उपस्थित रहे।

 

प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में ध्वज्वन्दन के उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया है।कृपया पत्रकार,कैमरामैन महोदय समय से पहुंच कर कवरेज को अवश्य पधारे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.