लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार,एजुकेशनल बिल्डिंग को रिनुअल करने के लिए मांगी थी रिश्वत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार,एजुकेशनल बिल्डिंग को रिनुअल करने के लिए मांगी थी रिश्वत

देहरादून/कोटद्वार

विजिलेंस सेक्टर देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लीडिंग फायरमैन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन कोटद्वार की बिल्डिंग की एनओसी को रिनुअल करने के लिए आवेदन किया गया था।

एनओसी रिन्यू करवाने के एवज में फायरमैन द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की ओर से टीम बनाई गई। सोमवार को विजिलेंस की एक टीम को कोटद्वार भेज दिया गया था। विजिलेंस की टीम ने अपनी कार्यवाही करते हुए लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *