जान बची..राजधानी के मुख्य मार्ग राजपुर रोड पर बारिश के चलते अचानक कई पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे कई कारे दबी

देहरादून

प्रदेश की राजधानी राजपुर रोड़ पर पेड़ गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रत होने से घण्टो जाम की स्थिति बनी रही ।

प्रदेश की राजधानी के आसपास विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने से शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर आते जाते हैं।

रविवार को भी भारी संख्या में सुबह से ही मसूरी की ओर गाड़ियों का जमघट लगा था लेकिन सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश शाम तक काफी तेज होने लगी थी जिसके बाद बारिश और तेज हवाओं के कारण राजपुर रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से उसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गई। देर शाम तक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *