महिला कांग्रेस ने की दिल्ली में होने वाली महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक,प्रदेश अध्यक्ष माहरा भी हुए शामिल

देहरादून

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस द्वारा 17 अगस्त व 18 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित किये जाने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारी हेतु आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस के जिला/महानगर एवं ब्लाॅक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में नई दिल्ली में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन हेतु सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सभी पदाधिकारियों को नई दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में बढचढ कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों का आह्रवान करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूत के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोडनें का काम किया जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी की जीत में महिला कंाग्रेस की अहम भूमिका हो।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर खडी हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है।

बैठक के उपरान्त प्रदेश की वीरांगना तीलू रौतेली की जयन्ती पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, चन्द्रकला नेगी, मीना शर्मा, पायल बहल, शिवानी थपलियाल, खष्टी बिष्ट, बीना जोशी, अल्का पाल, गीता पंवार, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, महामंत्री पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, गीता पंवार, कैलाशी देवी, नन्दा बिष्ट, रेखा सोनकर, मोनिका ढाली, अंशुल त्यागी, राधा बिष्ट, लता तिवाडी, आशा रावत, अंजु मिश्रा, संध्या पंवार, बसंन्ती त्यागी, ललिता भण्डारी, सावित्री सनवाल, मंजू चौधरी, रश्मि देवराडी, मुन्नी देवी, सुनीता कश्यप, रेखा ढींगरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.