महिला कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से पीएम को भेजी पाती संग चूड़ियां – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

महिला कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से पीएम को भेजी पाती संग चूड़ियां

देहरादून

बढती मंहगाई को लेकर आज देहरादून महानगर महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कचहरी में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही जिलाधिकारी को चूडी, उपले, चूल्हा व गैस सिलेण्डर भी भेंट किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के नाम जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में महिला कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने कहा कि केन्द्र में भाजपा नीत सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए रसोई गैस सिलेण्डर, सब्जी, अनाज के दामों में लगातार वृद्धि की है। वर्तमान में भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। भाजपा नेतृत्व ने चुनाव के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।

महिला कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता से पेट्रोलियम पदार्थो के दाम कम करने के साथ-साथ मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा किया था। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस शासन में जहां अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 150 डाॅलर प्रति बैरल होनेे के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम काफी कम थे, वहीं वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 70 डाॅलर प्रति बैरल से भी कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल के दाम 100 रूपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम 90 रूपये प्रति लीटर के उच्च स्तर पर हैं। केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस के मूल्यों में की गई भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर चोट पहुँची है। गौरतलब है कि कांगे्रस गठबन्धन की सरकार के समय में रसोई गैस का मूल्य 414 रू0 था जबकि वर्तमान में रसोई गैस का मूल्य 900 तक पहुॅच गया है। आम जरूरत की चीजों के दामों में विगत 7 वर्षो में कई गुना वृद्धि से आम गरीब व्यक्ति का जीना मुहाल हो गया है।

वहीं राशन की मात्रा में भारी कटौती कर दी गई है, जिससे कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा सस्ते गल्ले के माध्यम से वितरित की जाने वाली चीनी तथा मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी को बन्द कर गरीब जनता के साथ छलावा किया गया है। चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रही हैं।

ज्ञापन में महिला कांग्रेस ने लगातार बढती मंहगाई की ओर प्रधान ध्यान आकर्षित करते हुए आम आदमी को राहत राहत पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढे दामों को वापस लिए जाने की मांग की है।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रवक्ता पुष्पा पंवार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ० प्रतिमा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष जया गुलाटी, पूनम पुण्डीर, मालती, सुशीला, सरिता बिष्ट, पार्षद सविता सोनकर, गायत्री चौहान,रंजीत कौर, रजनी रावत, सरोज भाटिया, संगीता देवी, कृष्णा देवी, सीता देवी, योगेश, ममता बसनेत, ऋतुनन्दा, गायत्री देवी, पूनम गुप्ता, ममता सजवाण, प्रियंका भण्डारी, राजकुमारी, अंजू भारती, मोहन काला, गीता राम जायसवाल, अनूप कपूर, राजेन्द्र सिंह, मनोज तालियान, संजय भारती, अमिता यादव, सरोज सैनी, सरोज शर्मा, सुष्मा, सुमन बाला, वर्षा मनवाल, मिथिलेश, उषा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.