पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर महानगर कांग्रेस ने विधानसभा रायपुर में भाजपा की शवयात्रा निकाल पुतला फूंका

देहरादून

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा रायपुर में भाजपा की शवयात्रा निकाल पुतला फूंक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि महंगाई व वैश्विक महामारी के दंश से दुखी जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। लाल चंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।उन्होनें कहा भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रू में मिलेगा पर आज महंगाई चरम पर है पेट्रोल 95 पार डीजल् 90 पार है, गैस का सिलेंडर आज 900 पार है, सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है।कोरोना महामारी से प्रदेश की जनता पिछले तीन महीने से जूझ रही है पर सेवा करने की याद आज आ रही है ये सिर्फ एक चुनावी स्टंट है आशीर्वाद यात्रा की आड़ मे सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने का असफल प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।उन्होनें कहा की कांग्रेस का एक एक साथी पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा, साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में घर-घर जाकर जन-जन को अवगत करायेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलिंडर के दाम में लगातार वृद्धि होने से घरों का बजट बिगड़ गया है।केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व रसोई गैस के दाम रोज बढ़ाकर गरीब आदमी के पेट पर लात मारी गयी है। दाल, सब्जियों की कीमतें आम आदमी की पकड से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हो चुकी जनता पहले से मंहगाई की मार झेल रही है ऊपर से उसपर मंहगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए था कि आम आदमी को बढती मंहगाई से राहत देने के लिए बिजली, पानी, हाउस टैक्स माफ किया जाना चाहिए था साथ मे खाद्य वस्तुओं के दाम कम किये जाने थे। हम राज्य सरकार की इस गरीब विरोधी नीति की निन्दा करते हैं।

इस दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ता बजरंगी ने शव यात्रा के लिए विशेष रूप से सिर मुंडवाया और हुंडी में जलते उपले लेकर शव के आगे चले। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 आर0पी0 रतूड़ी,प्रदेश सचिव प्रवीन टीटू त्यागी,गुलशेर मो.,राजकुमार,आनंद त्यागी, तेजेन्द्र सिंह मन्नू सतेन्द्र पंवार, एसपी सिंह, प्रभुलाल बहुगुंणा,शांति रावत, मंजुला तोमर,राहुल पंवार रौबिन, महेन्द्र रावत, मुकेश रेगमी, रिपुदमन, विजय कुमार गुप्ता, राकेश भट्ट, अनिल उनियाल, सूरत सिंह नेगी, सावित्रि थापा, पवन रेखा शर्मा, शशिबाला कन्नौजिया, मीना साहनी, इन्दू सिंह, मंजू चौहान, उदिमा टोलिया,भीम सिंह करासी,कृष्ण कुमार,राजकुमार,कृष्ण कुमार,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.