महानगर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च ,भाजपा के खिलाफ नारे लगाए बोले राज्य में महिलाओं। को लेकर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका

देहरादून

आईएसबीटी में बस के भीतर किशोरी से सामूहिक बलात्कार के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला।

एश्ले हॉल चौक से मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह असफल हो गई है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध भयानक तरीके से बढ़े हैं। अभी रुद्रपुर की घटना का विरोध कर रहे थे फिर देहरादून के आईएसबीटी में ये घटना हो गई। जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।

राज्य की राजधानी में, एक सरकारी प्रतिष्ठान के भीतर जहां पुलिस की स्थायी रूप से मौजूद रहती है, किशोरी से सामूहिक बलात्कार जैसी घटना हुई है। धामी सरकार के लिए ये शर्म की बात है। इससे पहले अंकिता हत्याकांड के प्रश्न अभी तक अनुत्तरित हैं, हाल में रुद्रपुर में नर्स का बलात्कार और हत्या और कई इस तरह के मामलों से जनता आक्रोशित है। अब फिर से ऐसा जघन्य अपराध सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी का शासन प्रशासन और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित किशोरी को न्याय न मिलने तक मामले को उठाते रहेंगे। दरअसल सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी और अपने हितों को बचाने के लिए आये दिन दिल्ली दौड़ में व्यस्त हैं। कानून व्यवस्था और जनहित के मामले उपेक्षित ही हैं।

इस दौरान उर्मिला थापा महिला महानगर अध्यक्ष , आशा मनोरमा शर्मा ,सुनीता प्रकाश , सोनिया आनंद , अभिनव थापर , पूनम कंडारी ,अर्जुन पासी , सुदेश गुप्ता ,विकास पुंडीर,वीरेंद्र पवार , रॉबिन त्यागी ,शहजाद अंसारी ,शाहिद जमाल ,सुभाष धीमान ,ललित बद्री,अमनदीप, मोहम्मद फारूक ,आदेश ,सूरज छेत्री, आलोक मेहता ,लियाकत , फैसल,साजिद ,मतलूब ,मोहम्मद इस्लाम ,शकील मंसूरी , पिंटू मौर्य ,मनोज चौधरी ,मुकीम अहमद ,रईस कसार ,वकार ,अशोक कुमार ,सैयद शोबी हुसैन ,शुभम सैनी ,उदय सिंह , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.