देहरादून
विगत दिनों कॉंग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ख़िलाफ़ राजनैतिक विद्वेष की भावना से झूठे अनर्गल आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार माध्यमों से वीडियो एवं बयान जारी किया था l
इसी सम्बंध में उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने कोतवाली बागेश्वर में पवन खेड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाये ।
भूपेश उपाध्याय ने कहा कि यह वही षडयंत्रकारी खेड़ा है जिसने AI के माध्यम से फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर असम विधानसभा चुनाव के समय असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा एवं उनकी पत्नी के ऊपर राजनैतिक षडयंत्र के तहत अनेक झूठे आरोप लगाये थे जो बाद में अनेक एजेंसियों की जांच में झूठे आरोप पाये गये थे और पाया गया था कि असम विधानसभा के चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिये वोटिंग से तुरंत पहले यह षडयंत्र रचा गया था जिससे कि जनता को दिग्भ्रमित कर भाजपा एवं हेमंत विश्वशर्मा को राजनैतिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा सके l
भूपेश उपाध्याय ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है और प्रदेश के जनमानस का स्पष्ट मन है कि लगातार तीसरी बार उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार एवं पुष्कर सिंह धामी को तीसरी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है l
कॉंग्रेस पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ इसीलिये नित नये षडयंत्र कर सीएम धामी एवं उत्तराखण्ड सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है जैसे पिछले दिनों हल्द्वानी में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे के कार्यक्रम के बाद भाजपा द्वारा मंच का शुद्धीकरण किया गया करके भाजपा को बदनाम करने की असफल कोशिश की l
