विधायक हृदयेश पत्रकार वार्ता में हुए भावुक,बोले डेढ़ साल से आशंकाओं के बीच जी रहा हूं,मेरे साथ ही मेरे परिवार की जिंदगी खतरे में है – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विधायक हृदयेश पत्रकार वार्ता में हुए भावुक,बोले डेढ़ साल से आशंकाओं के बीच जी रहा हूं,मेरे साथ ही मेरे परिवार की जिंदगी खतरे में है

देहरादून/हल्द्वानी
हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी पीड़ा व आशंकाओं का जिक्र करते हुए शक्तिशाली गैंग को निशाने पर लेते हुए
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में एक ऐसा नेटवर्क सक्रिय है, जो नेताओं के फोन टैप कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों के फोन भी टैप किए जा रहे हैं और उनकी गाड़ी का हादसा कभी भी कराया जा सकता है। भावुक होते हुए विधायक ने कहा कि उन्हें और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।


हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने कहा कि बीते डेढ़ साल से वो आशंकाओं के बीच जी रहे हैं। वे कहते हैं, मार भी दोगे मुझे तो कई सुमित ह्रदयेश खड़े हो जायेंगे, सुमित कहते हैं कि कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को यह बात मालूम है लेकिन उनका खुलासा नहीं करते।
सुमित हृदयेश ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाये हुए आशंका जताई कि एआई के माध्यम से उनकी बातचीत की रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर वायरल किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। साथ ही, अप्रैल 2025 में एसएसपी को लिखित शिकायत देने का भी दावा किया गया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस विधायक की ओर से अप्रैल 2025 में दी गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई और उनके आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आए। पुलिस और शासन का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इधऱ, फिलहाल पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा ह्रदयेश के विधायक पुत्र सुमित ह्रदयेश की प्रेस वार्ता ने कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है लेकिन उन्होंने खुले तौर पर तो कुछ न कह्ते हुए भी कुछ बड़े लोगों के गैंग की ओर साफ इशारा अवश्य किया है। वार्ता के दौरान बार बार आंसू पोछते सुमित अपनी जिंदगी को लेकर भी भावुकता में काफी कुछ कह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *