विधायक महेंद्र भट्ट ने विधायक निधि से पोखरी में 4 विद्यालयों में किया कंप्यूटर वितरित

देहरादून

 

बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने शनिवार को पोखरी विधायक आवास पर विकासखंड पोखरी के 4 विद्यालयों को कंप्यूटर वितरण किए जिसमें बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, राजकीय जूनियर हाई स्कूल खाल और ग्लोबल पब्लिक स्कूल चांदनी खाल एवं राजकीय इंटर कॉलेज थाला बैंड को विधायक निधि से कंप्यूटरों का वितरण किया

इस दौरान विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा बद्रीनाथ विधानसभा में लगभग सभी विद्यालयों में मेरे द्वारा कंप्यूटरों का वितरण किया गया है जो विद्यालय रहे गए हैं उन्हें कंप्यूटरों का वितरण किया जा रहा है सभी विद्यालयों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने का मेरा प्रयास रहा है जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल सके

वहीं प्रधानाचार्य बृजेंद्र शैलानी एवं टी पी सती सहित समस्त शिक्षकों ने विधायक महेंद्र भट्ट के द्वारा विधायक नीधि से विद्यालयों को कंप्यूटर देने उसका धन्यवाद और आभार जताया

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेंद्र शैलानी,टी पी सती,सुधीर थपलियाल, अशोक डिमरी , विष्णु दत्त भट्ट। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, अवधेश रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *