सुश्री राजुलबेन देसाई, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य राजुलबेन देसाई ने डीजीपी अशोक कुमार के साथ महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की

देहरादून

सुश्री राजुलबेन देसाई, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के साथ भेंट कर महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की ।

इस दौरान महिला सुरक्षा हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे Initiatives, महिला हेल्पलाइन, 112 व 1090, महिला कॉउंसलिंग सैल, महिला हेल्पडेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल यूनिट, ऐच्छिक बयूरो, की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु मुख्यालय स्तर पर जारी व्हाट्सएप प्लेटफार्म की भी विस्तृत जानकारी दी गई। जनपदों में महिलाओं, स्कूली बालिकाओ व कॉलेज की छात्राओं में सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता तथा सेल्फ डिफेंस हेतु चलाये गये कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।

आयोग द्वारा इस अवसर पर सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई कि और अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएं व इसके लिए जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी समन्वय किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *