नगर निगम राहत.. घर बैठे कीजिये दाखिल खारिज आवेदन, म्यूटेशन की जानकारी एक क्लिक पर, इस सुविधा वाला प्रदेश का पहला निकाय बना दून नगर निगम

देहारादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून नगर निगम में बुधवार से दाखिल खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई।यहां एक संक्षिप्त कार्यक्रम में दून मेयर सुनील उनियाल गामा व नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बुधवार को जनता को इस नई सुविधा का शुभारंभ कर दिया। जनता को लोकार्पित करते हुए बताया गया कि ये सुविधा अभी तक अन्य प्रदेशों में उपलब्ध नहीं है।अतः दून निगम इस दुविधा वाला प्रदेश का पहला निगम भी बन गया।

यहां मेयर गामा ने बताया कि सम्पत्ति के नामांतरण के लिए लोगों को निगम में आना ही पड़ता था परंतु अब आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी ओर घर बैठकर ही सारे कार्य सुगमता से हो सकेंगे। हम जनता की सुविधा के लिए हैं। जनता को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।

नगर निगम देहरादून द्वारा भवन कर अनुभाग को आधुनिकता से जोड़ते हुए नामान्तरण (म्युटेशन) प्रक्रिया को ई-म्युटेशन में परिवर्तित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे जहॉ एक ओर जनता की सुविधा के साथ ही म्युटेशन कराने के लिए नगर निगम में आने की आवश्यकता नहीं होगी वहीं दूसरी ओर नगर निगम कर्मचारियों को कार्य करने में भी सुगमता के साथ काम का लोड भी कम होगा। ई-म्युटेशन प्रक्रिया उपलब्ध कराने में नगर निगम देहरादून प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।

वहीं नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल ने बताया कि म्युटेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए बहुत ही आसान तरीके से आवेदन किया जा सकता है। इस ऑनलाइन माध्यम से न केवल संपत्ति कर जमा करवाया जा सकता है बल्कि नगर निगम से सम्बंधित कोई भी जानकारी आसानी से भी प्राप्त की जा सकती है तथा सम्बंधित शिकायत भी दर्ज भी कराई जा सकती है ,इसके साथ ही देहरादून नगर निगम इस प्रकार की एप्लीकेशन का प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.