देहरादून/हल्द्वानी
नैनीताल जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के क्रम में जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारणी का निर्धारण किया गया है।
उन्होने बताया कि 30 सितम्बर व 01 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किये जायेगें, 03 अक्टूबर को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जायेगी, 04 अक्टूबर को 10 बजे से अपरांन्ह 03 बजे ताक नाम वापसी, 05 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जायेगा, 12 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक मतदान होगा तथा 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, प्रातिप्त, जांच तथा प्रतीक आवंटन आदि की कार्यवाही सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जायेगी। उन्होने बताया कि उन ग्राम पंचायतों/क्षेत्र पंचायतो जिनमे उप निर्वाचन कराये जा रहे है, के सम्बन्धित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड रामनगर के अंतर्गत सदस्य ग्राम पंचायत की 16 सीटों, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 1 सीट, विकासखंड कोटाबाग के अंतर्गत सदस्य ग्राम पंचायत की 12 सीटों पर तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर,विकासखण्ड हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 20 पदों पर, विकासखण्ड भीमताल क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 18 पदों पर, विकासखण्ड धारी क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 38 पदों पर तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत के एक पद पर, विकासखण्ड रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 19 पदों पर, विकासखण्ड बेतालघाट क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 46 पदों पर,
विकासखण्ड ओखलकांडा क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों पर पर उप निर्वाचन होना है।
