मनचलो की खैर नहीं अब..राजधानी में बनी वूमेन सेफ्टी के लिए पिंक फोर्स, डीएम ने दिए आदेश और अपने फंड से 1लाख 36 हजार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मनचलो की खैर नहीं अब..राजधानी में बनी वूमेन सेफ्टी के लिए पिंक फोर्स, डीएम ने दिए आदेश और अपने फंड से 1लाख 36 हजार

देहरादून

दून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बसंल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ स्वयं बाईक चलाकर शहर भ्रमण/निरीक्षण किया था।

इस दौरान पलटन बाजार मे सीएनआई चौक पर जामा मस्जिद के निकट महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बूथ स्थापित किये जाने हेतु महिलाओं और व्यापारियों की मांग पर पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए गए थे।

दून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पिंक बूथ हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिलाधिकारी अन्टाईटड फंड से धनराशि रू. 1,36500 हजार रूपए पुलिस विभाग (SP city) को जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.