देहरादून
उत्तराखंड शासन के वन अनुभाग-1 ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी एवं वन संरक्षक पंकज कुमार से संबंधित दो पूर्व स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश निरस्त कर दिए हैं।
शासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को जारी स्थानांतरण/तैनाती आदेश को तत्काल प्रभाव यूवी से निरस्त कर दिया गया है। यह निरस्तीकरण 13 अप्रैल 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
इसके अलावा शासन ने 25 अगस्त 2025 को जारी स्थानांतरण/तैनाती आदेश को भी निरस्त कर दिया है। यह आदेश भी 25 अगस्त 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
दोनों आदेश उत्तराखंड शासन के सचिव सी. रविशंकर द्वारा जारी किए गए हैं। शासन ने संबंधित विभागों, अधिकारियों तथा वन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश की प्रतिलिपि भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इन आदेशों के बाद वन संरक्षक पंकज कुमार से संबंधित पूर्व में जारी दोनों स्थानांतरण आदेश प्रभावहीन हो गए हैं।
