झंडा दिवस पर सीएम धामी ने कहा देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

झंडा दिवस पर सीएम धामी ने कहा देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.