22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें,बार,डिपार्टमेंटल स्टोर्स आदि मदिरा उपभोग से सबंधित शॉप्स रहेंगी बंद..आबकारी आयुक्त – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें,बार,डिपार्टमेंटल स्टोर्स आदि मदिरा उपभोग से सबंधित शॉप्स रहेंगी बंद..आबकारी आयुक्त

देहरादून

इन दिनों अयोध्या में 22 जनवरी का दिन रामलला मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए नियत किया गया है जिसका चारो ओर जोरशोर से प्रचार प्रसार चल रहा है। कई प्रदेशों में इसको लेकर अवकाश तय हो चुका है।

इसके चलते उत्तराखण्ड में भी 22 जनवरी को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल द्वारा इस आशय के आदेश दिए गए हैं।

 

आदेश

दिनांकः 12-01-2024 विषयः- दिनांक 22-01-2024 को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बन्द रखे जाने के सम्बन्ध में।

 

महोदय,

आप अवगत हैं कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।

उक्त के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें, बार एवं डिपार्टमेंटल स्टोर आदि मदिरा उपभोग से संबंधित समस्त अनुज्ञापन कार्य दिवस अवधि तक बन्द रहेंगे। इस बन्दी के लिए लाइसेंसधारी किसी प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगा। कृपया तदनुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।

 

भवदीय 12/01/2024 (हरि चन्द्र सेमवाल)

आबकारी आयुक्त,

उत्तराखण्ड ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *