महानवमी पर पूर्व विधायक सजवाण ने बसूँगा ग्राम में की कुलदेवी की पूजा-अर्चना और किया कन्या पूजन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

महानवमी पर पूर्व विधायक सजवाण ने बसूँगा ग्राम में की कुलदेवी की पूजा-अर्चना और किया कन्या पूजन

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने माँ भगवती के पावन शारदीय नवरात्रों के दौरान अपने पैतृक गांव बसूँगा में कुलदेवी के दिव्य सानिध्य में नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अनुष्ठान किया। इस दौरान वे परिवार सहित पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से माता रानी की आराधना में लीन रहे।

नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के पावन अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात कन्या पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान कन्याओं को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानते हुए उनका पूजन किया गया तथा माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि माँ भगवती के दिव्य नवरात्र सनातन धर्म की आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रतीक हैं। कन्या पूजन की परंपरा में हम बालिकाओं के भीतर माँ दुर्गा के नवदुर्गा स्वरूप का दर्शन करते हैं। यह परंपरा न केवल हमारी संस्कृति की आत्मा है, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान, पवित्रता और उसके शाश्वत महत्त्व का भी अमूल्य संदेश देती है।

उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त जनमानस पर सदैव बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *