शिक्षक दिवस पर योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी हुए योग रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित, एवरेस्ट योग संस्थान द्वारा लुधियाना में देशभर से आए योगाचार्यों की उपस्थिति में हुए जोशी सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

शिक्षक दिवस पर योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी हुए योग रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित, एवरेस्ट योग संस्थान द्वारा लुधियाना में देशभर से आए योगाचार्यों की उपस्थिति में हुए जोशी सम्मानित

देहरादून/लुधियाना

शिक्षक दिवस के पावन और गौरवमयी अवसर पर दून योगपीठ, देहरादून के संस्थापक एवं प्रसिद्ध योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को योग के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय, प्रेरणादायक एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित योग रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

लुधियाना के प्रतिष्ठित एवरेस्ट योग संस्थान द्वारा क्ले वर्ल्ड स्कूल, लुधियाना में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को देशभर से आए योगाचार्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महायोगी जीतानंद महाराज, योग ऋषि आशुतोष महाराज, आचार्य ढाका तथा एवरेस्ट योग संस्थान के निदेशक आचार्य संजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर योग रत्न सम्मान 2026 से अलंकृत किया।

योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी लंबे समय से योग, ध्यान, भारतीय संस्कृति एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे दून योगपीठ, देहरादून तथा माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव, देहरादून के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक योग एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि योग, गुरु परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा का सम्मान है। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राप्त यह सम्मान मुझे योग एवं मानव सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण तथा ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने एवरेस्ट योग संस्थान, कार्यक्रम के आयोजकों तथा सम्मान प्रदान करने वाले सभी संत-महात्माओं और योगाचार्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित योग साधकों एवं गणमान्य अतिथियों ने योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को योग रत्न सम्मान 2026 प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं योग सेवा के निरंतर विस्तार की शुभकामनाएं दीं।

योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी की यह उपलब्धि देवभूमि उत्तराखंड और योग जगत के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *