डीएम सविन के निर्देश पर SDM सदर ने कृषि उत्पादन मण्डी परिषद का किया औचक निरीक्षण,प्रातः 10:15 तक ऑफिस से अधिकारी सहित 19 कर्मचारी मिले ड्यूटी से गायब – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डीएम सविन के निर्देश पर SDM सदर ने कृषि उत्पादन मण्डी परिषद का किया औचक निरीक्षण,प्रातः 10:15 तक ऑफिस से अधिकारी सहित 19 कर्मचारी मिले ड्यूटी से गायब

देहरादून

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के दिशा निर्देशन के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी सदर ने शहर में अवस्थित कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

प्रातः 10:15 बजे तक कार्यालय में मात्र एक ही कर्मचारी प्रदीप कुमार पर्यवेक्षक उपस्थित पाए गए, जबकि अधिकारी सहित 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

अनुपस्थित कार्मिकों की वेतन रोकने हेतु उपजिलाधिकारी हर गिरी ने पत्रावली बनाकर, जिलाधिकारी को प्रेषित किया।

जिलाधिकारी को आये दिन कृषि उत्पादन मण्डी परिषद कार्यालय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी के चलते कार्यालय में हो रहे थे,जनमानस परेशान।

जिलाधिकारी के जनपद में अवस्थित कार्यालय में तैनातअधिकारी/कर्मचारियों को कड़ी दो टूक कार्यालयों में जनमानस नहीं होनी चाहिए परेशान, शिकायत मिलने पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा। लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *