हरेला पर्व पर दून के भाजपा महानगर द्वारा 14 मंडलों में 6000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया

देहरादून

रविवार को हरेला महापर्व के मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के सम्मानित अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा 6000 वृक्षों का देहरादून महानगर के 14 मंडलों में वितरण किया।

सभी मंडलों में वृक्षारोपण का कार्य मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न किया गया जिसमें देव सुमन नगर मंडल अंबेडकर मंडल करणपुर मंडल शहीद दुर्गा मल मंडल रायपुर विधानसभा धर्मपुर विधानसभा कैंट विधानसभा के सभी मंडलों में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को हरेला पर्व की बधाई प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.