विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तरी प्रभाग,देहरादून के पोस्ट संख्या 8 द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से किया गढ़ी कैंट में वृक्षारोपण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तरी प्रभाग,देहरादून के पोस्ट संख्या 8 द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से किया गढ़ी कैंट में वृक्षारोपण

देहरादून

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तरी प्रभाग,देहरादून के पोस्ट संख्या 08 द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन के उपनियंत्रक एस. के. साहू की प्रेरणा व आई.सी.ओ. नीरज कुमार उनियाल के दिशा निर्देशन में पोस्ट वार्डन संजीव कुमार एवं वरिष्ठ वार्डन तनवीर सिंह द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से गंगोत्री शाखा के अंतर्गत हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन गढ़ी कैंट परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण में 5 फलदार पौधों का रोपण किया कर सभी ने पर्यावरण की रक्षा की शपथ ली। वार्डन तनवीर सिंह द्वारा पौधें उपलब्ध कराने में विशेष सहयोग किया गया।

आई.सी.ओ. नीरज कुमार उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमें धरती की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। हमें अपनी धरती का संरक्षण एक माँ के समान करना चाहिए। हमे न केवल पौधे लगाने चाहिए बल्कि लगाये गये पौधों की जी-जान से देखभाल भी करनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *